आज तक कभी इसकी कभी उसकी सुनीवही किया जो अपनों ने कही
समाज की बनाई मर्यादाओं की परवाह करती रही
झूठे रीती रवाजों से डरती रही
रात की परछाई में खड़े होके किया सुबह का इंतज़ार
जाना होगा खुद ही पार ये जान के भी
करती रही किसी मांझी का इंतज़ार
दूसरों की खुशियों के लिए खुद की इच्छाओं की आहूति देती रही
कभी इसकी कभी उसकी सुनती रही
लेकिन अब ना इसकी ना उसकी सुनूंगी
अब तो बस अपने मन की राह चलूंगी
अब होगी नई सुबह नया सवेरा
अब नहीं होगा मेरे जीवन पे किसी का पहरा
अब नहीं किसी मांझी का इंतज़ार अब तो खुद ही थाम ली है पतवार
अब तो खुद ही जाना है उस पार
जहाँ कर रहा है एक नया सवेरा मेरा इंतज़ार
अब नहीं करनी किसी की परवाह
अब तो चलना है
बस मन की राह .....
Tags:
Poetry